फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Life term for making fake milk

नकली दूध बनाने वाले को आजीवन कारावास

Fri, 13 Apr 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 13 Apr 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
Life term for making fake milk
डेमो - फोटो : डेंमो
नकली दूध का धंधा करने वाले को अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय मधुलिका चौधरी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मुजरिम पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। नकली दूध बनाने का भंडाफोड़ करीब आठ साल पहले इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव पिनौनी में हुआ था।   
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के पिनौनी निवासी अवनेश कुमार गुप्ता पुत्र भगवान दास गुप्ता नकली दूध बनाने का धंधा करता था। गोपनीय शिकायत मिलने पर डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने छह मार्च 2010 को  अवनेश के यहां छापा मारा था। अवनेश ने टीम को बहकाने के लिए कह दिया कि यहां कोई गलत काम नहीं होता है। बल्कि पड़ोसी को फंसाने के लिए विपिन कुमार शर्मा के घर नकली दूध का कारोबार होने का बहाना कर दिया। टीम के तलाशी लेने पर विपिन के घर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। विपिन के परिवार वालों ने टीम को बताया कि जिसने यहां पर भेजा है, वही नकली दूध का कारोबार करता है। तब टीम ने अवनेश के घर की तलाशी ली।  तलाशी के दौरान अवनेश घर से भाग गया। उसके घर में टीम को भारी मात्रा में नकली दूध बनाने की सामग्री, उपकरण और नकली दूध मिला।  
विज्ञापन

टीम की ओर से थाना इस्लामनगर में छह मार्च 2010 को अवनेश गुप्ता के खिलाफ नकली दूध का कारोबार करने का मामला दर्ज कराया गया। एडीजे मधुलिका चौधरी ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी मुकेश बाबू यादव और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलों को सुनने के बाद नकली दूध का कारोबार करने के मुजरिम अवनेश गुप्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed