फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Known vehicle collision The death of the farmer

ज्ञात वाहन की टक्कर  से किसान की मौत

Tue, 03 Jan 2017 11:06 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Known vehicle collision The death of the farmer
ज्ञात वाहन की टक्कर  से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दातागंज के गांव नेता के पास सोमवार रात हादसा
 बरेली रोड पर गांव नेता के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात दातागंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दातागंज कोतवाली के गांव नेता निवासी श्यामपाल (35) पुत्र नन्हेलाल सोमवार शाम घर से खेत के लिए गया था। रास्ते में रोड पार करते वक्त श्यामपाल को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। वाहन में फंसकर वह करीब दो सौ मीटर तक रगड़ता हुआ चला गया। रात में जब उसकी पत्नी ने फोन किया तो  हादसे के बारे में परिवार के लोगों को पता लगा। डायल 100 भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

------
20 दिन पहले हो गई थी भाई की मौत
दातागंज। हादसे में जान गंवाने वाले श्यामपाल के भाई सुरजन की करीब 20 दिन पहले मौत हो गई थी। सुरजन की मौत के सदमे से अभी परिवार उबर नहीं पाया था कि इससे पहले हादसे ने श्यामपाल की जान ले ली। एक ही परिवार में 20 दिन में दो मौतों से गांव में भी माहौल गमगीन हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed