फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In water dispute Elderly killed, beaten

पानी के लिए उपजे विवाद में  बुजुर्ग को पीटकर मार डाला  

Thu, 26 May 2016 12:13 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
In water dispute Elderly killed, beaten
मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुआ था बच्चों में झगड़ा
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर में घटी घटना

 कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर में सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर बच्चों के बीच मारपीट हो गई। बात बढ़ी तो एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों से पीट-पीट कर 66 साल के हरनाम सिंह यादव की हत्या कर दी। वारदात के बाद से गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस तैनात कर दिया गया है।
बिसौली कोतवाली के गांव अजनाबर निवासी हरनाम सिंह की 15 वर्षीय नातिन सुमन बुधवार शाम करीब चार बजे गांव में लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान गांव के मोर सिंह की 14 वर्षीय बेटी आरती और 16 वर्षीय शशि भी पानी भरने आ गईं। पहले पानी भरने को लेकर लड़कियों में झगड़ा हो गया। आरती और शशि ने सुमन को पीट दिया। सुमन रोती हुई घर पहुंची और अपने बाबा हरनाम सिंह को पूरी बात बताई। इधर, आरती और शशि ने भी अपने घर पर इस बारे में बताया। 
विज्ञापन

कुछ देर के बाद मोर सिंह अपनी दोनों बेटियां आरती, शशि, बेटे सुधीश, पत्नी नन्ही पुत्रवधु मानवती के साथ लाठी-डंडे लेकर हरनाम के घर पहुंच गए। हरनाम घर पर अकेले थे। आरोप है कि इन लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। बताते हैं कि मोरपाल पक्ष के सुधीश और नन्ही भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। मृतक के पुत्र भंवरपाल की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हत्या करने के बाद खुद पहुंच गए कोतवाली
 लाठी-डंडों से पीट कर हरनाम की हत्या करने के बाद मोर सिंह अपने पूरे परिवार के साथ खुद ही कोतवाली पहुंच गया। मारपीट में सुधीश और नन्ही मामूली घायल थे। इस वक्त तक पुलिस को वारदात के बारे में नहीं पता था। यह सभी लोग कोतवाली में ही थे, तभी गांव से हरनाम की हत्या की खबर मिली। 
खबर मिलने के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। प्रभारी कोतवाली कश्मीर सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। मृतक और आरोपी यादव बिरादरी के हैं। पार्टीबंदी के चलते गांव में टकराव की स्थित बन गई। करीब 2600 की आबादी वाले अजनाबर में 25 सरकारी हैंडपंप लगे हैं। सभी हैंडपंप काम भी कर रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पानी भरने को लेकर गांव में इस तरह की पहली वारदात है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। -----
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पता लगा है कि बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-सुनील कुमार सक्सेना, एसएसपी
------
पहली बार खेला गया पानी के पीछे खूनी खेल
 ‘पानी रे पानी तेेरा रंग कैसा जिसमें मिला दो उस जैसा’ इस पानी के चक्कर में अजनाबर गांव में खूनी रंग हो गया। एक बाल्टी पानी के चक्कर में मोर सिंह ने हरनाम सिंह की जान ले ली। लोग गर्मी में प्यासों को पानी पिलाते हैं। प्याऊ लगवाते हैं और इस गांव में पहले पानी भरने के चक्कर में खून हो गया। बच्चों में पहले पानी भरने की परिणति खून की प्यासी हो जाएगी? ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। पूरा गांव इस वारदात से हैरान है। पानी के विवाद में इस तरह का खूनी खेल पहली बार खेला गया है। वो भी बुजुर्ग के साथ। गौर करने वाली बात है कि दोनों पक्ष भी एक बिरादरी के हैं। ऐसे में दोनों के बीच सिर्फ पानी की वजह भी गले नहीं उतर रही। लोगों का मानना है कि पानी की आड़ में और दु्श्मनी निकाली गई है। बताते हैं कि घर में मौजूद हरनाम की पत्नी रामबेटी व पुत्रवधू अमरवती हमलावरों से बार-बार छोड़ने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन उनकी एक न सुनी। हरनाम को मौके पर ही मार डाला। गांव में सभी की जुबान पर एक ही बात थी कि एक बाल्टी पानी ने हरनाम की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed