फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Illegal slaughterhouses caught, arrested six meat smugglers

अवैध बूचड़खाना पकड़ा, छह मांस तस्कर गिरफ्तार

Sun, 14 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sun, 14 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पशु काटने के औजार और 90 किलो मांस बरामद
विज्ञापन


 मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने छापामारी कर भसराला गांव में चल रहा अवैध बूचड़खाना पकड़ लिया। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 90 किलो मांस और पशु काटने के औजार भी बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना अलापुर के एसआई शेर सिंह अपने हमराह सिपाही रामाधार, इजहार खान, राकेश और कालीचरन के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उनको सूचना मिली कि गांव भसराला में सलीम अहमद के घर में अवैध रूप से पशुओं का वध कर मांस सप्लाई की जा रही है। पुलिस ने भसराला में छापामारी की। पुलिस को देखकर पशु वध कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर छह लोगों को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार लोगों ने अपने नाम खलील अहमद पुत्र अली अहमद, आस मोहम्मद पुत्र खलीलुर्रहमान, मुस्तकीन पुत्र इब्राहीम, नदीम पुत्र मुस्तकीन, अमीन पुत्र अली अहमद, तालिब पुत्र रईस, आशिफ पुत्र समी अहमद, नाजिर पुत्र नूर उद्दीन बताए। थाना प्रभारी ट्रेनी पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed