{"_id":"58ee6dcc4f1c1ba368cf7a18","slug":"if-you-call-son-for-questioning-then-heart-attack-to-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछताछ के लिए बेटे को बुलाया तो मां को हार्ट अटैक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूछताछ के लिए बेटे को बुलाया तो मां को हार्ट अटैक
अमर उजाला ब्यूरो/ उसहैत/अलापुर।
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूछताछ के लिए बेटे को बुलाया तो मां को हार्ट अटैक
दुष्कर्म का मामला : इलाज के दौरान मां की मौत
क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस रिश्ते में उसके प्रधान भाई को थाने ले जाने लगी तो प्रधान की मां ने विरोध कर दिया। इस पर पुलिस और उसकी मां के बीच तकरार हुई। बेटे को थाने ले जाने की बात पर महिला को हार्टअटैक पड़ गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नाबालिग किशोरी से घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म की घटना पांच अप्रैल को हुई थी। कई दिनों तक पीड़िता की मां रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाती रही। सीओ के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। बुधवार को पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गांव पहुंची। आरोपी तो फरार मिला, लेकिन गांव के रिश्ते में भाई लगने वाले प्रधान को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने चलने को कहा। पुलिस जब उसको जीप में बैठाकर ले जाने लगी, तभी प्रधान की मां ने विरोध कर दिया। इसी दौरान वह बेहोश होकर मौके पर गिर गईं। इस पर उनको पहले बदायूं लाकर एक अस्पताल में दिखाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन दोपहर बाद महिला की मौत हो गई। इस बारे में उसहैत के थानाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने बताया कि वह गांव गए थे, पूछताछ के लिए प्रधान को लाए थे, उसकी मां की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर उसे इलाज करवाने के लिए जाने दिया गया।