फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband found in Bareilly , wife clue

पति बरेली में मिला, पत्नी का सुराग नहीं

Tue, 26 May 2015 12:06 AM IST
badaun
badaun Updated Tue, 26 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Husband found in Bareilly , wife clue

पांच दिन पहले लापता हुए पति पत्नी में पति तो बरेली में मिल गया है, लेकिन उसकी पत्नी का अब तक कोई सुराग नहीं है। कादरचौक थाने के गांव मोहम्मदगंज निवासी दंपति 19 मई को शादी की दावत देने अपने गांव से पंजाब के लुधियाना के लिए निकले थे। सोमवार को पति बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में बेहोशी की हालत में एक नाले के पास पड़ा मिला। खबर मिलने पर परिवार वाले वहां पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए।

विज्ञापन

कादरचौक थाने के गांव मोहम्मदगंज निवासी अर्जुन की शादी करीब चार साल पहले शाहजहांपुर के थाना परौर अंतर्गत गांव कुड़रिया से हुई थी। उसके ससुराली अब पंजाब के लुधियाना में रहते हैं। अर्जुन की बहन की 30 मई को बारात आनी है। वह अपनी पत्नी ऊषा (23) के साथ 19 मई को गांव से लुधियाना के लिए निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। उसका फोन भी बंद हो गया। पिता सूरजपाल ने कादरचौक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

बकौल अर्जुन शाम को चार बजे वह प्राइवेट बस से बरेली पहुंचा। यहां से बरेली जंक्शन जाने के लिए वह अपनी पत्नी के साथ एक टैंपो में सवार हुआ। टैंपो में दो लोग पहले से सवार थे। रास्ते में इन लोगों ने इसको नशा दे दिया। इसके बाद क्या हुआ उसे नहीं पता। सोमवार को जब उसे होश आया तो वह नाले के पास पड़ा था। उसने एक राहगीर से फोन लेकर अपने बहनोई को फोन किया। इसके बाद परिवार वाले बरेली पहुंचे। वह अर्जुन को लेकर अपने साथ बदायूं आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ तो है राज, जो छिपा रहा अर्जुन
बदायूं। अर्जुन पांच दिन तक गायब रहा। उसका कहना है कि उसे कुछ नहीं पता। सोमवार को जब उसे होश आया तो वह बरेली में नाले के पास पड़ा था। पांच दिन तक वह कहां रहा उसे नहीं पता। अपनी पत्नी ऊषा के बारे में भी उसको पता नहीं है। बकौल अर्जुन उसे सिर्फ इतना याद है कि टैंपो में सवार दो लोगों ने उसे और उसकी पत्नी को नशा सुंघा दिया था। इसके बाद क्या हुआ उसे नहीं पता। गौर करने वाली बात यह है कि पांच दिन तक अगर वह बेहोश रहा। उसने कुछ खाया-पिया भी नहीं तो उसकी हालात इतना सामान्य कैसे थी। उसके पास सामान तो कोई नहीं था, लेकिन जेब में एक फोटो था जो जिसमें वह अपनी पत्नी ऊषा के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed