{"_id":"437b44b19bf68b2f7a7fc980e7e74f0e","slug":"health-camp-organised-in-sontha-police-chouki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोथा पुलिस चौकी पर लगा हेल्थ कैंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोथा पुलिस चौकी पर लगा हेल्थ कैंप
बदायूं।
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्दी और डंडे से पब्लिक को डराने वाली पुलिस ने भी अब समाज सेवा की दिशा में काम शुरू कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने सोथा चौकी पर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण को कैंप लगवाया। इसमें डेढ़ सौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें चालीस मरीजों के लिए जांचें लिखी गईं। मंगलवार को इनकी जांचें जिला अस्पताल में कराई जाएंगी। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरपाल सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जनता के स्वास्थ्य परीक्षण की दिशा में पुलिस ने पहल की है। पिछले दिनों सहसवान से पुलिस के हेल्थ कैंप का शुभारंभ हुआ था। सोमवार को सदर कोतवाली की सोथा चौकी पर हेल्थ कैंप लगा। इसमें भारी तादाद में लोग पहुंचे। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.हरपाल सिंह ने कैंप में डेढ़ सौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर शहर कोतवाल एसएस बराच, एसएसआई नसीम खां समेत कोतवाली का स्टाफ मौजूद रहा। जिन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है उनको मंगलवार के लिए जांच केबाद अस्पताल में दवाओं का वितरण होगा।