फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gram panchayat works MP will be released

ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों  का लोकार्पण करेंगे सांसद

Fri, 01 Jul 2016 11:08 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सीसी रोड, अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन समेत 50 निर्माण कार्य शामिल 
 केंद्र और राज्य सरकार अब ग्राम पंचायतों की ओर भी खासा ध्यान दे रही है। इस वजह से सरकारों की ओर से गांवों का विकास करने के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए उनका विकास कराया जा रहा है। जिले में ग्राम पंचायतों की ओर से कराए गए 50 निर्माण कार्यों का लोकार्पण सांसद धर्मेंद्र यादव करेंगे। लोकार्पण विकास भवन परिसर में होंगे। 

पंचायती राज विभाग की ओर से विभिन्न ग्राम पंचायतों में 38 सीसी रोड, 11 अंत्येष्टि स्थल और एक पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ग्राम पंचायत द्वारा तैयार किए गए इन भवनों का लोकार्पण सांसद धर्मेंद्र यादव सुबह साढ़े 10 बजे विकास भवन में आयोजित करेंगे। इस वजह से शुक्रवार को दिन में विकास भवन परिसर में साफ सफाई के साथ तमाम तैयारियां की गईं। इस बारे में जानकारी देते हुए डीपीआरओ राजेश यादव ने बताया कि सांसद के कार्यक्रम को देखते हुए ग्राम प्रधानों को नौ बजे तक विकास भवन में पहुंचने के लिए कहा गया है। कहा कि जिले में पहली बार सांसद ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed