फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   found a dead body of woman

फिर मिली अज्ञात महिला की लाश, पुलिस उलझी

Mon, 21 Dec 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Mon, 21 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
found a dead body of woman
लाश के पास ही बेहोश पड़ा मिला एक युवक
विज्ञापन

हत्या करके लाश फेंके जाने की आशंका


सोमवार सुबह भटपुरा के ग्रामीण जब शौच को खेतों की ओर निकले तो उन्होंने देखा की लिंक रोड पर महिला की लाश पड़ी है। उसके कुछ दूरी पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। गांव के लोगों ने पुलिस को खबर दी। काफी कोशिश के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी उम्र करीब 30 साल है। महिला साड़ी पहने थी, लेकिन कुछ दूरी पर पुलिस को एक बुर्का मिला है। युवक की शिनाख्त इस्लामनगर थाने के गांव लश्करपुर ओहिया के छोटे के रूप में हुई है। देर शाम तक छोटे को होश नहीं आया। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। एसओ कश्मीर सिंह का कहना है कि छोटे के होश में आने पर इस कुछ खुलासा हो सकता है।

छोटे की हो चुकी हैं दो शादियां
बदायूं। महिला की लाश के पास बेहोशी की हालत में मिले इस्लामनगर थाने के गांव लश्करपुर ओहिया निवासी छोटे की दो शादियां हो चुकी हैं। उसकी एक पत्नी की मौत हो चुकी है। करीब दो महीने पहले दूसरी पत्नी भी छोटे को छोड़कर चली गई। ऐसे में महिला के संबंध में जानकारी के लिए अब पुलिस को छोटे के होश में आने का इंतजार है।
विज्ञापन


बिसौली सर्किल में ये लाश भी बनी पहेली
- 28 जुलाई को आसफपुर में रेलवे आउटर के पास अज्ञात महिला की लाश मिली थी। पुलिस अब तक इसकी शिनाख्त नहीं कर सकी है। हत्या करने के बाद लाश यहां फेंकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 3 अगस्त को मन्नू नगर गांव में एक ईख के खेत में युवती की नग्न लाश मिली थी। उसकी गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी। युवती के हाथ-पैर गन्ने के तने बंधे हुए थे।
- 27 अक्तूबर को वजीरगंज थाने के गांव बेहटरा के जंगल में युवती की लाश मिली थी। पहचान छिपाने के लिए उसके मुंह पर तेजाब डाला गया था। काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त नीं।

- 15 नवंबर को वजीरगंज थाने के गांव सैदपुर में अज्ञात युवती की लाश मिली थी। हत्या करने के बाद शव फेंका गया था। इस घटना का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed