फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youths in a Thar create a ruckus at a Mohali showroom; demand 50,000

Mohali News: मोहाली में शोरूम पर थार सवार युवकों का हंगामा, 50 हजार रुपये मांगे

Wed, 02 Sep 2026 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Youths in a Thar create a ruckus at a Mohali showroom; demand 50,000
मोहाली। जुझार नगर में एक टीवी-एलसीडी शोरूम पर बिना नंबर प्लेट वाली दो महिंद्रा थार में सवार होकर 6-7 युवकों ने हंगामा किया। उन्होंने शोरूम संचालक ललित कुमार शाह से 50 हजार रुपये की मांग की और जान-माल के नुकसान की धमकी दी। बलौंगी थाना पुलिस ने ललित कुमार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




शिकायत के अनुसार, गत दिनों शाम करीब पांच बजे ये युवक शोरूम पहुंचे। इनमें से चार युवक अंदर दाखिल हुए और स्टाफ से ललित कुमार के बारे में पूछने लगे। आरोप है कि युवकों ने ललित को बुलाने या दुकान में तोड़फोड़ और सामान ले जाने की धमकी दी। हंगामे के दौरान उन्होंने तीन एलईडी उठाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन स्टाफ ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद आरोपी स्टाफ को धमकाते हुए फरार हो गए। जाते समय उन्होंने धमकी दी कि यदि 50 हजार रुपये वापस नहीं किए गए तो जान-माल का नुकसान किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन




पुराने लेन-देन का विवाद

सूत्रों के अनुसार, यह मामला किसी पुराने लेन-देन से जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि शोरूम संचालक और युवकों के बीच पहले से पैसों का लेन-देन था। सीसीटीवी फुटेज में युवक 50 हजार रुपये लेने की बात कहते भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, ललित कुमार ने किसी भी पुराने लेन-देन से इन्कार किया है। जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि जांच जारी है और आरोपियों की पहचान के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed