फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Team assaulted while arriving to disconnect power supply over unpaid bills

Pilibhit News: बकाया बिजली बिल पर कनेक्शन काटने पहुंची टीम से मारपीट

Wed, 02 Sep 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 02 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Team assaulted while arriving to disconnect power supply over unpaid bills
बरखेड़ा। ग्राम पौटा कलां में बकाया बिजली बिल की वसूली और कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई करने पहुंची विद्युत निगम की टीम के साथ विवाद हो गया। कनेक्शन काटने का विरोध कर रहे दो लोगों ने विभागीय कर्मचारियों के काम में हस्तक्षेप करते हुए संविदा लाइनमैन के साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे जेई के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों में रोष फैल गया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

33/11 केवी उपकेंद्र (ग्रामीण) के जेई गौरव मिश्रा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 31 अगस्त को वह विभागीय कर्मचारियों के साथ बीसलपुर पोषक हाइलांस फीडर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पौटा कलां में राजस्व वसूली अभियान चला रहे थे। अभियान के दौरान उपभोक्ता हामिद हसन पुत्र अन्ने के कनेक्शन की जांच की गई। उसके ऊपर विभाग का 27,320 रुपये बिजली बिल बकाया पाया गया था। निर्धारित समयावधि में बकाया धनराशि जमा न किए जाने पर विभागीय नियमों के तहत कनेक्शन विच्छेदित करने की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान नाजिम पुत्र अन्ने और शाहरुख पुत्र अब्दुल सईद मौके पर पहुंच गए और कनेक्शन काटने की कार्रवाई का विरोध करने लगे। दोनों ने विद्युत निगम की टीम के काम में हस्तक्षेप करते हुए कर्मचारियों को सरकारी कार्य करने से रोकने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मौके पर मौजूद संविदा लाइनमैन बदरुल हसन पुत्र इशाक के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनमैन के साथ मारपीट होते देख जेई गौरव मिश्रा ने बीच-बचाव करते हुए आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर दोनों आरोपी और उग्र हो गए और जेई के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद विद्युत निगम की टीम ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

जेई की तहरीर के आधार पर बरखेड़ा थाना पुलिस ने नाजिम और शाहरुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और थाना पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed