{"_id":"f509807f5fa1921f2613af7acb2d3332","slug":"food-poisoning-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Fri, 31 Jul 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला पश्चिम निवासी लड्डन खां पुत्र अहमद खां ने बुधवार की
रात परिवार के साथ मीट खाया। गर्मी के कारण सभी छत पर सो गए। तड़के पांच
बजे के करीब परिवार के सभी लोगों को उल्टी और उसके बाद बेहोशी आने लगी। इस
पर कुछ पारिवारिक सदस्यों ने हल्ला मचाया। इस पर पड़ोस के कुछ लोग उनके घर
पहुंचे तो देखा परिवार के लोग बेहोश पड़े हैं। फिर अन्य लोगों की मदद से
उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां लड्डन खां (60), इनकी पत्नी चन्दा बेगम
(55), बेटा सलीम (25), पुत्री रहमत बी (20), तालिब खान (18), सलमान खान
(16), व लड्डन खां की सास मुख्तरी बेगम (70) भर्ती हुए।
इस घटना से अस्पताल में लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के प्रभारी डॉ. फिरासत हुसैन सहित अस्पताल का स्टाफ उपचार में लग गया। लगभग दो घंटे बाद सभी को होश आया। डॉ. फिरासत हुसैन ने फूड प्वाइजनिंग करार दिया है। कहा है कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं।