{"_id":"c2f8c0c9b12fa3e025330b0687d164be","slug":"firing-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को घर से बुलाकर गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को घर से बुलाकर गोलियों से भूना
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Sat, 22 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी बादाम सिंर के 20 वर्षीय बेटे
जसवीर को गांव का ही राकेश यादव और उसके पांच साथी शुक्रवार की रात घर से
बुलाकर ले गए थे। देर रात तक जसवीर घर नहीं पहुंचा तो पिता बादाम सिंह
परिवार के साथ राकेश के घर पहुंचे। राकेश के घर पर जसवीर की लाश पड़ी थी।
जसवीर के शरीर पर सात गोलियां मारी गई थीं। बताते हैं कि आरोपियों ने
परिवार वालों पर भी तमंचे तान दिए। शोर मचाने पर सभी भाग गए।
सूचना मिलने पर प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह मौके पर पहुंचे। जसवीर की मां चमेली देवी की तहरीर पर पुलिस ने राकेश, गौरव, अतुल, लालू, कुन्नू, हरवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किस शस्त्र से चलाई गईं। सूत्रों के अनुसार छाती में 315 बोर की दो गोली फंसी मिलीं, जबकि तीन गोली आरपार हो गई थीं। दो गोली हाथ पर लगी मिलीं।