{"_id":"589a0f404f1c1b8a52379a30","slug":"fir-against-32-in-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 32 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी में 32 के खिलाफ एफआईआर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी और बकाया बिजली बिल जमा किए बिना कनेक्शन जोड़ने वाले 32 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग की ओर सेे अलापुर और वजीरगंज थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई। अभियान के दौरान 104 लोगों के विद्युत कनेक्शन काटे गए, जबकि आठ लाख 20 हजार रुपये राजस्व वसूला गया।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन छैलबिहारी ने बताया कि वजीरगंज थाने में 21 लोगों के खिलाफ अवर अभियंता चंद्र कुमार पटेल और अलापुर में थाने में अवर अभियंता महेंद्र पाल एवं रवि कुमार ने 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बिजली विभाग की टीम पहुंचने की वजह से लोगों में हड़कंप मचा रहा।