फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   farmer out from borewell

चार घंटे बोरिंग में दबा रहा किसान, जीवित निकला

Wed, 11 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 11 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
farmer out from borewell
चार घंटे बोरिंग में दबा रहा किसान, जीवित निकला
नलकूप के बोरिंग के कुएं की ढांग ढहने से इसमें दबे किसान को करीब चार घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जीवित निकाल लिया गया। हालांकि, उसकी हालत गंभीर है। कुएं से निकालने के बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कादरचौक निवासी विजय सिंह यादव (35) पुत्र मिश्रीलाल यादव का नलकूप विद्युत उपकेंद्र के पास है। बुधवार को नलकूप में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। विजय सिंह नलकूप के कुएं में उतरा। वह करीब 20 फीट की गहराई पर था। इसी दौरान दोपहर करीब चार बजे कुएं की ढांग ढह गई। विजय सिंह 20 फीट गहराई में दब गया। गांव के लोगों ने उसे निकालने के लिए तुरंत ही खोदाई शुरू कर दी। खबर मिलने पर पुलिस और तहसीलदार राजेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। जेसीबी मंगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। करीब चार घंटे के बाद रात आठ बजे विजय सिंह को कुएं से निकाल लिया गया। वह जीवित था, उसे तुरंत ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed