फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DP was the son of videoconferencing muscle development

डीपी के बेटे विकास की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी

Wed, 22 Feb 2017 11:39 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
-एसीजेएम द्वितीय ने अगली तारीख आठ मार्च तय की
 धोखाधड़ी के एक मामले में डीपी यादव के बेटे विकास यादव की बुधवार को एसीजेएम द्वितीय अमरजीत के कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए आठ मार्च तय की है। विकास यादव इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में है। उसको नितीश कटारा हत्याकांड में कैद हो चुकी है।
सहसवान के मुनेश कुमार ने 23 अगस्त 2008 को विकास यादव और विशाल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी थी। वादी के प्रोटेस्ट पर कोर्ट ने एफआर खारिज कर आरोपियों पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। चूंकि, विकास यादव तिहाड़ जेल में है। उसको पेशी पर तिहाड़ से बदायूं लाने में काफी खर्चा होता था। ऐसे में कोर्ट ने विकास की पेशी वीडियो कांफ्रेंस से कराने का निर्णय लिया था। 
विज्ञापन

---------
16 साल पुराने दहेज हत्या मामले में सुनवाई आज
बदायूं। करीब 16 साल पुराने दहेज हत्या के मामले में गुरुवार को सुनवाई सेशन कोर्ट में होगी। सीजेएम कोर्ट ने आरोपी सास की जमानत खारिज कर दी थी। वजीरगंज के गांव हतरा के नत्थूलाल गुप्ता ने अपनी बेटी सरोज की शादी सहसवान के सैफुल्लागंज के जगमोहन लाल भटठा वालों के बेटे संजय के साथ की थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर 24 अक्तूबर 2000 को ससुरालियों ने सरोज की हत्या कर दी। मामले में मृतका का पति संजय अब भी फरार है। आरोपी सास सरला देवी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। सीजेएम ने सरला की जमानत खारिज कर दी थी। अब आरोपी सास की जमानत पर सुनवाई गुरुवार को सेशन कोर्ट में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed