{"_id":"289c72b6bd6c12becf148c48327ec7ed","slug":"cylinder-bursts-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिलेंडर फटने से सात लोग घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर फटने से सात लोग घायल
उझानी
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलर के घर में खाना पकाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। गृहस्वामिनी समेत घरवाले आग बुझाते कि उससे पहले ही तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। एक ओर दीवार तोड़कर सिलेंडर का पिछला हिस्सा बाहर जाकर गिरा तो कमरे में सिलेंडर के दूसरे हिस्से ने स्टोर रूम को चकनाचूर कर दिया। हादसे में गृहस्वामिनी और बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए।
हादसा नगर के मोहल्ला गंजशहीदा में बुधवार दोपहर टेलर शबाब के घर में हुआ। घर में उस वक्त परिवार के अधिकतर सदस्यों के साथ बच्चे भी मौजूद थे। घरवालों के मुताबिक, शबाब की पत्नी रुखसाना (32) ने खाना पकाने के लिए जैसे ही चूल्हे का स्विच ऑन कर लाइटर जलाया तभी समीप में रखे सिलेंडर में रेग्यूलेटर के पास आग लग गई। रुखसाना और उसके घरवाले आग बुझाने में लग गए, लेकिन लपटें तेज होती गईं। आग ने रुखसाना को भी चपेट में ले लिया। बचाने की कोशिश में रुखसाना का पति शबाब (35) और देवर 30 वर्षीय साजिद भी झुलस गया। किचेन से बच्चों को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।
इस दौरान तेज धमाका भी हुआ। कमरा अटैच्ड किचेन की साइड की दीवार में बड़ा छेद हो गया। दूसरी साइड में स्टोर रूम भी चकनाचूर हो गया। बच्चों में शबाब की बेटियों में शाहिस्ता (14), अनम (12) और आठ माह का बेटा अदलान भी घायल है। धमाके की आवाज पर पहुंचे पड़ोसियों ने घायलों को पहले निजी क्नीलिक पहुंचाया। घायलों को देखने वालों की निजी क्लीनिक में भीड़ लगी रही। निजी चिकित्सक ने घायलों में शबाब, रुखसाना, साजिद की हालत गंभीर बताते हुए बदायूं रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से घरवाले इलाज के लिए उन्हें बरेली लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
इंडेन गैस एजेंसी संचालक अनूप जैन ने बताया कि रसोई गैस उपभोक्ता का कंपनी की ओर से बीमा नहीं कराया जाता है। हादसा होने ही स्थिति में क्लेम तभी बनेगा जब पीड़ित पक्ष उपभोक्ता फोरम में पहुंच कर वाद दायर करे। सुनवाई के बाद कंपनी का दोष साबित होने पर ही क्लेम मिलेगा।
मौके पर नहीं मिले फटे सिलेंडर के अवशेष
उझानी। टेलर शबाब के घर में सिलेंडर फटने से आग और मकान क्षतिग्रस्त होने की बात तो उसके घरवाले ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी बता रहे हैं, लेकिन हादसे के कुछ देर बाद जब लोग पहुंचे तो उन्हें फटे सिलेंडर के अवशेष नजर नहीं आए। रसोई गैस का चूल्हा तो मौके पर पड़ा मिला। चूल्हे से जुड़ा पाइप अधजला था। आग के निशान भी चूल्हे के आसपास ही नजर आ रहे हैं। इधर, कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि सूचना पर उन्होंने पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा था। हादसा रसोई गैस सिलेंडर के फटने से हुआ है।
ये सेफ्टी प्वाइंट
-सिलेंडर की हाइट से ऊपर रखें चूल्हा
-आईएसआई मार्का चूल्हे, रेग्यूलेटर और पाइप का करें इस्तेमाल
-दुर्गंध आने पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम के स्विच ऑन नहीं करें
-सिलेंडर में लीकेज पर गैस वितरक को अवगत कराएं
-पाइप और रेग्यूलेटर में आग पर काबू पाने को घर में बालू का इस्तेमाल करें