फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crime Branch sought PC And Ishrat's remand

क्राइम ब्रांच ने मांगी पीसी  और इशरत की रिमांड

Wed, 31 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Wed, 31 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
 डीजीसी क्रिमिनल साधना शर्मा हत्याकांड में आरोपी पीसी शर्मा और इरशत की क्राइम ब्रांच बरेली ने रिमांड मांगी है। बुधवार को क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर एसएस पवार ने सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी की कोर्ट में इस संबंध में अर्जी दाखिल की। कोर्ट में इस पर सुनवाई गुरुवार को होगी।
विज्ञापन

डीजीसी साधना शर्मा की 23 मई की उस वक्त इनोवा गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह स्कूटी से अपने घर उझानी जा रही थी। साधना की बहन विपर्णा गौड़ ने पूर्व विधायक योगेंद्र सागर समेत छह लोगों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में नामजदगी झूठी पाई गई। हत्या के मामले में पीसी शर्मा समेत आठ लोगों की संलिप्तता पाई गई। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। 19 जुलाई को पीसी शर्मा को भी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे लखनऊ से ट्रांजिट रिमांड पर बदायूं लाया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को विवेचक एसएस पवार ने जेल में पीसी के 161 के बयान दर्ज किए थे। बयान में पीसी ने विवेचक को गुमराह करने की कोशिश की। इसके बाद बुधवार को विवेचक ने कोर्ट में अर्जी देकर पीसी शर्मा की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने इस पर सुनवाई को एक सितंबर मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसी के मोबाइल रिकवर करने में जुटी क्राइम ब्रांच
बदायूं। साधना शर्मा हत्याकांड की विवेचना कर रही बरेली क्राइम ब्रांच टीम पीसी शर्मा के उन तीन मोबाइल को रिकवर करने की कोशिश में जुटी हुई है जिनका पीसी फरारी के दौरान इस्तेमाल कर रहा था। गिरफ्तारी के वक्त यह मोबाइल उसके पास मिले थे। क्राइम ब्रांच ने मोबाइल फर्द में तो चढ़ाए, लेकिन इनका ईएर्मआई नंबर और मोबाइल सिम नंबर नोट नहीं किए। सभी मोबाइल पीसी के परिवार के सुपुर्द कर दिए थे। विपर्णा गौड़ ने कोर्ट में अर्जी देकर मोबाइल की बात उठाई तो कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को मोबाइल रिकवर कर कोर्ट में दाखिल करने का आदेश दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed