{"_id":"585409454f1c1bdc3964ab84","slug":"comensation-given-to-another-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन किसी की, मुआवजा दूसरे को दे दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन किसी की, मुआवजा दूसरे को दे दिया
ब्यूरो/बदायूं
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन में खेत जाने के बावजूद किसान को मुआवजा नहीं मिला। लेखपाल ने साठगांठ करके मुआवजा दूसरे किसान को दिलवा दिया। पीड़ित किसान ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और मुआवजा दिलाने की मांग की है।
शहर के मोहल्ला कबूलपुरा के होली चौक निवासी सलीम पुत्र मुहम्मद बख्श ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी जमीन गाटा संख्या 1126 में 0.367 हेक्टेयर है। उसके खेत की मेड़ के पूरब में पीडब्ल्यूडी की ओर से बाईपास के नक्शे में गाटा संख्या 1124 दर्शाया गया है। कहा कि लेखपाल ने साठगांठ करके गाटा संख्या 1126 में ठिये लगवा दिए, जबकि मुआवजा गाटा संख्या 1124 के किसान को मिला है। कहा कि उसका खेत जाने के साथ ही मुआवजा भी नहीं मिल पा रहा है इसलिए मामले की जांच कराकर और खेत की पैमाइश कराकर उसे मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कराई है।