फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   By filling in the mini truck moving animal recovered seven Guvanshiy

मिनी ट्रक में भर कर ले जाए जा रहे सात गौवंशीय पशु बरामद

Mon, 28 Mar 2016 12:27 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज की ओर से लाए जा रहे थे पशु, तस्कर मौके से भागे
पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी गौवंशीय पशुओं की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा। गंगा पार के जिलों से बड़े पैमाने पर गौवंशीय पशुओं की तस्करी हो रही है। रविवार को भी पुलिस ने गौवंशीय पशुओं से भरा मिनी ट्रक पकड़ा है। इसमें सात पशु बरामद हुए हैं। तस्कर भागने में सफल हो गए। मिनी ट्रक रामपुर के नंबर का है। 

रविवार को थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कादरगंज गंगा पुल की ओर से आ रहे एक मिनी ट्रक पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस को देखकर ट्रक में सवार लोग ट्रक छोड़कर भाग गए। ट्रक की तलाशी लेने पर इसमें सात गौवंशीय पशु बरामद हुए। मिनी ट्रक में दो पार्ट बनाए गए थे। नीचे पशुओं को भरा गया था और ऊपर में पार्क में मक्का के डंठल बोरों में भरकर रखे गए थे। मिनी ट्रक पर रामपुर का नंबर है। ऐसे में माना जा रहा है कि पशुओं को रामपुर ले जाया जा रहा था। चार दिन पहले भी उझानी में पुलिस ने गौवंशीय पशुओं से भरा ट्रैंकर पुलिस ने पकड़ा था। इसमें 37 पशु बरामद हुए थे। एसओ कादरचौक रुकुमपाल यादव ने बताया कि ट्रक मालिक को ट्रैस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed