फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Breaking the store locks, four lakh inverter-battery theft

दुकान के ताले तोड़कर चार लाख के इंवर्टर-बैटरी चोरी

Mon, 26 Jun 2017 11:33 PM IST
इस्लामनगर।
इस्लामनगर। Updated Mon, 26 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Breaking the store locks, four lakh inverter-battery theft
होटल में एलसीडी चोरी
इस्लामनगर में बिल्सी स्टैंड के पास रविवार रात हुई वारदात      
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की
     
चोरों ने रविवार रात बिल्सी स्टैंड के पास स्थित एक इंवर्टर की दुकान के ताले तोड़कर यहां से करीब चार लाख रुपये का माल साफ कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सूचना पर सीओ बिल्सी एके पांडेय ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। पुलिस दुकान के बाहर लगे सीसी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।      
इस्लामनगर में बिल्सी स्टैंड के पास सलीम की क्वालिटी ट्रेडर्स नाम से इंवर्टर की दुकान है। दुकान के पीछे ही उसका घर है। रविवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में करीब एक बजे सलीम ने सीसी टीवी पर देखा कि कुछ लोग उसकी दुकान के बाहर लगीं लाइटों को तोड़ रहे हैं। पास में ही एक डीसीएम खड़ी है। सलीम निकल कर बाहर आया तो लोग डीसीएम से भाग गए। इसके बाद सलीम थाने पहुंचा। इसी दौरान मौका पाकर डीसीएम सवार चोर फिर से आए। चोरों ने यहां से माइक्रोसॉफ्ट के 10 इंवर्टर और 30 बैटरी साफ कर दीं। पूरा माल डीसीएम में भरकर ले गए। सलीम के मुताबिक करीब चार लाख रुपये का माल गया है। पुलिस ने सलीम की तहरीर पर मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।       
विज्ञापन

-------      
जाग होने पर फायरिंग करते हुए भागे चोर      
बगरैन। वजीरगंज थाने के गांव पेंपल में चोरों ने रविवार रात गांव के महीपाल की भैंस चोरी कर ली। आहट होने पर महीपाल जाग गया। उसने भैंस को चोरों ने छुड़ा लिया। इसके बाद गांव में भी जाग हो गई। खुद को घिरता हुआ देखकर चोर यहां से फायरिंग करते हुए भाग गए। दो दिन पहले नरेशपाल की भैंस भी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed