{"_id":"589373374f1c1b2f3de83ca5","slug":"bolero-collision-injured-bike-riders-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बोलेरो को छोड़कर भाग गया। घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर के पंजाबी कॉलोनी निवासी लालता प्रसाद अपनी पत्नी कृष्णा देवी के साथ बदायूं आए थे। शाम को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में फिलिंग स्टेशन के पास बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। घायल दंपति को सीएचसी पर लाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से लालता प्रसाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चश्मदीदों की मानें तो बोलेरो एक पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार वाहन है। उस पर झंडा भी लगा था। जबकि पुलिस उसे प्रचार वाहन मानने से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि बोलेरो पर कोई झंडा नहीं लगा था।