फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body found on road, family jammed traffic for four hours

बिल्सी में हाईवे पर मिली लाश, हत्या की आशंका

Wed, 24 Jan 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 24 Jan 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
Body found on road, family jammed traffic for four hours
बिजनौर-बदायूं हाईवे पर गांव हैदलपुर के पास मंगलवार को घर से निकले ट्रैक्टर चालक का शव पड़ा मिला। शिनाख्त के बाद परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ हाईवे जाम कर दिया। चार घंटे जाम लगा तो एसपी देहात, एसडीएम आदि अफसरों ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक की पत्नी की ओर से हैदलपुर के पूर्व प्रधान एवं ट्रैक्टर मालिक समेत दो लेगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

क्षेेत्र के गांव निजामपुर निवासी कुसुमा देवी पत्नी तोताराम ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उनके पति तोताराम (37) पुत्र मोतीराम शाक्य पड़ोसी गांव हैदलपुर के पूर्व प्रधान मनु उर्फ रजनीश का ट्रैक्टर चलाते थे। मंगलवार दोपहर मनु और उनका नौकर शमशाद उनके घर आए और पति से कहने लगे कि आलू खोदने की मशीन संभल से लानी है। तुम साथ चलो। इसके बाद उनके पति इन लोगों के साथ चले गए। देर शाम तक वह वापस घर नहीं आए तो वह और गांव के कुछ लोग उनकी तलाश में मनु के घर गए। जानकारी ली तो उन्होंने मना कर दिया। बुधवार सुबह छह बजे सूचना मिली कि उनके पति का लहूलुहान शव गांव हैदलपुर के पास पड़ा है। कहा कि उनके पति की हत्या कर उसे एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल शर्मा ने बताया कि घटना के बाद गांव और परिवार के लोगों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर से यातायात ठप हो गया। बाद में अधिकारियों के काफी समझाने और ठोस कार्रवाई के आश्वासन के बाद नाराज लोगों ने जाम खोला। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुसुमा ने मनु और शमशाद पर हत्या कर शव सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया ताकि लोग इस घटना को एक्सीडेंट समझें। पुलिस ने कुसुमा की ओर से मनु और शमशाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटों से मौत की पुष्टि, और उलझा केस 
बदायूं। तोताराम की मौत को लेकर जहां पुलिस और परिवार की बातें अलग थीं, वहीं अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने इसे और उलझा दिया है। रिपोर्ट में तोताराम की मौत चोटों की वजह से होने का जिक्र है। चोटें एक्सीडेंट की वजह से लगीं या पीटकर हत्या की गई, इस बारे में स्थिति साफ नहीं है। मृतक का सिर उड़ गया था। दायां पैर टूटा था तो हड्डी बाहर निकली हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed