{"_id":"8dd534483905621f6feb8c20a7a5620a","slug":"attack-on-nibourhood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के घर हथगोला फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी के घर हथगोला फेंका
badaun
Updated Wed, 28 Jan 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी में दो पक्ष के लोगों में पांच महीना पहले हुई मारपीट के मामले ने मंगलवार रात नया रूप ले लिया। आरोप है कि पकड़े जाने के डर से फरार एक पक्ष के लोग रात में गांव आ धमके। आरोपियों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति के घर में हथगोला फेंक दिया जो दीवार से टकरा कर फट गया। पुलिस मामले को ड्रामा बताकर रफा-दफा करने में जुटी हुई है।
घटना रात करीब आठ बजे की है। गांव के रामबहादुर और सूबेदार के बीच पांच महीना पहले झगड़ा हो गया था। उस वक्त रामबहादुर के बेटे संतराम पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले में घायल संतराम ने सूबेदार समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी अब तक फरार हैं। मंगलवार रात आरोपियों में तीन-चार लोग गांव पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने रामबहादुर के घर में हथगोला फेंक दिया। हथगोला फटते ही आरोपी भाग गए। रामबहादुर ने इसकी सूचना रात में ही पुलिस को दी। सूचना पर दरोगा ओपी सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। दरोगा ने बताया कि मामला रंजिश का है। ग्रामीणों ने भी हथगोला फटने की आवाज सुनने से इंकार किया है। बुधवार को रामबहादुर की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।