फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   arrest

बालिका से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2015 12:25 AM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सामने आरोपी ने खुद बलात्कार की बात स्वीकार की। लेकिन उसने दो अन्य के शामिल होने से इंकार किया। जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण और डीएनए सैंपल लेने के बाद रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के एक गांव में शनिवार पूर्वांन्ह एक 11 साल की बच्ची खेत से घर आ रही थी। आगे उसका पिता चल रहा था। रास्ते में पड़ोसी गांव के योगेंद्र नाम के युवक ने बालिका को दबोच लिया और उसे ईख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। दुष्कर्म के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से बालिका की हालत बिगड़ गई। उसे महिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राइमरी मेडिकल के बाद बरेली रेफर कर दिया गया। प्राइमरी मेडिकल में प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने योगेंद्र को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वारदात में वह अकेला शामिल था। बालिका साइकिल से अपने घर जा रही थी। वह खेत में घास काट रहा था। इस दौरान साइकिल फिसलने से बालिका गिर गई। वह उसे जबरन उठाकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

वर्जन-
बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। आरोपी दो अन्य लोगों के शामिल होने की बात से इंकार किया है। फिर भी पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बालेंदुभूषण सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed