फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After the purchase of wheat Was captured in a patchwork

गेहूं खरीद के आखिर में पकड़ा गया घपला

Mon, 15 Jun 2015 08:24 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 15 Jun 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन

गेहूं खरीद के आखिरी दिन कर्मचारी कल्याण निगम के कुंवरगांव गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंचे निगम के आरएम (डिपो) नरेंद्र प्रताप ने 170 बोरी गेहूं स्टाक में पाया। जबकि केंद्र प्रभारी दामोदर ने स्टॉक निल दिखा रखा था। आरएम ने जिला प्रबंधक की कोई भी दलील स्वीकार नहीं की। हालांकि जिला प्रबंधक का कहना था कि गेहूं रिजेक्ट कर लौटाया गया है। इस संबंध में आरएम ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की बात कही।

विज्ञापन

दरअसल, गेहूं खरीद के दौरान इस बार कर्मचारी कल्याण निगम की सबसे अधिक शिकायतें रहीं। शासन स्तर तक शिकायतें पहुंचीं तो वहां से जांच के आदेश हुए। जांच निगम के आरएम (डिपो) नरेंद्र प्रताप को दी गई। खरीद समाप्ति के दिन उन्होंने यहां जांच शुरू की। बाद में बताया कि 170 बोरी गेहूं कुंवरगांव केंद्र पर रखा मिला, जबकि रिकार्ड निल था। इन बोरों में 85 क्विंटल करीब 1.25 लाख के गेहूं थे। पूछताछ में निगम के जिला प्रबंधक केएन जोशी ने कहा कि रिजेक्ट कर भेजे गए गेहूं हैं। रिजेक्ट होने का कोई लिखित प्रमाण वह नहीं दे सके। इसके अलावा उन्होंने खरीद का रिकार्ड देखा तो पता चला कि एक ही किसान के कई-कई बार खरीद और भुगतान का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन


 शासन के निर्देश पर जांच की गई। जिला प्रबंधक ने जांच में कोई सहयोग नहीं किया। सब कुछ ओके बताते ररहे। किसानों से खरीद और भुगतान में भी गड़बड़ी है। रिजेक्ट गेहूं था तो उसका कोई लिखित आधार होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र प्रताप, आरएम (डिपो), कर्मचारी कल्याण निगम

कुंवरगांव के क्रय केंद्र पर कोई गड़बड़ी नहीं है। पीसीएफ के गोदाम पर ये गेहूं गया था लेकिन बोरों की सिलाई मशीन की जगह हाथ से होने के कारण इसे गेहूं को वापस कर दिया गया था।
- केएन जोशी, जिला प्रबंधक, कर्मचारी कल्याण निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed