{"_id":"5874fe824f1c1b1929ba9c7b","slug":"after-the-encounter-the-police-arrested-the-robber-two-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा लुटेरा, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा लुटेरा, दो फरार
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा लुटेरा, दो फरार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उसहैत में अटैना पुलिस के पास दिन में हुई मुठभेड़
लूट की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए
थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लुटेरे को दबोच लिया। हालांकि, मौका पाकर उसके दो साथी भाग निकले। गिरफ्त में आए बदमाश से लूट की बाइक, तमंचा और दो जीवित कारतूस बरामद हुए हैं। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ मंगलवार दोपहर अटैना पुल के पास हुई।
थाना अलापुर के गांव बिलहरी निवासी मुवाहिद अपनी हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक से उसहैत की ओर जा रहा था। रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। तमंचे के बल पर मुवाहिद से नगदी और बाइक लूट ली। इसके बाद फरार हो गए। मुवाहिद ने थाने पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी। थाना पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई। एसओ मनीष यादव भी बदमाशों की तलाश में जुट गए। अटैना पुल के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रनवीर निवासी किन्नर नगला थाना कंपिल थाना फर्रुखाबाद नाम के बदमाश को दबोच लिया। उसके दो साथी रहमान निवासी झमरेली और बन्नी निवासी धोबिन नगला थाना कलान भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार बदमाश से लूटी गई बाइक बरामद हो गई। उससे एक तमंचा और दो जीवित कारतूस भी मिले हैं। एसओ मनीष यादव ने बताया कि फरार बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।