{"_id":"36667264a7952b0225717e9b9bd915c7","slug":"accident-hindi-news-77","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बरेली रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बरेली रेफर
ujani
Updated Thu, 29 Jan 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली-मथुरा हाईवे पर बोलेरो कार ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। राहगीरों ने बोलेरो को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह हत्थे नहीं आया। गंभीर रूप से घायल युवक को बरेली रेफर कर दिया गया है।
हादसा बाईपास के समीप गुरुवार दोपहर हुआ। नगर के मोहल्ला अहीरटोला निवासी राजस्व विभाग में संग्रह अमीन मदनलाल का 18 वर्षीय बेटा दीपांशु सैनी घर से बाइक लेकर संजरपुर रोड़ स्थित मोड़ पर पहुंचा कि सामने से तेज रफ्तार बोलेरो कार ने चपेट में ले लिया। बाइक घिसटती हुई चली गई। दीपांशु लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे के बाद बाइक सवार राहगीर ने बोलेरो का पीछा भी किया लेकिन वह हत्थे नहीं आया। घायल दीपांशु के भाई सुधांशु ने बताया कि दीपांशु को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गयर है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, घायल के भाई की ओर से अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने को कोतवाली में तहरीर भी दे दी है।