फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A dip in the Ganges ancestors Jldan done

गंगा में डुबकी लगा पूर्वजों  को किया जलदान

Fri, 16 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Fri, 16 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
A dip in the Ganges ancestors Jldan done
डुबकी लगा पूर्वजों  को किया जलदान - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
पितृपक्ष पूर्णिमा पर शुक्रवार के लिए गंगाघाट पर हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने डुबकी लगाने के बाद पूजन कराया। उन्होंने अपने पूर्वजों को तर्पण कर उनका स्मरण भी किया।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर तड़के से जलदान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। निजी संसाधनों और प्राइवेट वाहनों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर अपने पूर्वजों को याद किया। पूर्वजों से सुख और चैन की कामना करते हुए लोगों ने जलदान किया। इस दौरान गंगाघाट पर हर-हर गंगे की गूंज रही। अधिकतर श्रद्धालुओं ने पूर्वजों की याद में भगत बजवा कर प्रार्थना भी की। कई लोगों ने ब्राह्मणों को भोजन भी कराया।
विज्ञापन

गंगाघाट के समीप आश्रमों में भी धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चला। श्रद्धालुओं ने कुष्ठ आश्रम में भी दान देकर पुण्य अर्जित किया। महात्माओं ने बताया कि पितृपक्ष पूर्णिमा पर जलदान का विशेष महत्व होता है। विधि और विधान से किए जाने वाला जलदान ही पूर्वजों को तृप्त करता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इंतजाम भी कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाइवे पर धीमे पड़े वाहनों के पहिए
उझानी।  पितृपक्ष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ के वजह से बरेली और कासगंज  की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। डग्गामार वाहनों को बेतरतीब खड़े कर दिए जाने से बस और ट्रक चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ गया। पुलिस चौकी के आसपास सुबह में करीब नौ बजे लगा जाम दो  घंटा तक परेशानी की वजह बना रहा। आवागमन सुचारू कराने के लिए पुलिस को भी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed