फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिल्सी के युवकों ने काटी थी मोबाइल शॉप, 37 फोन बरामद

बिल्सी के युवकों ने काटी थी मोबाइल शॉप, 37 फोन बरामद

Mon, 11 Mar 2019 07:18 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Mar 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
बिल्सी के युवकों ने काटी थी मोबाइल शॉप, 37 फोन बरामद
बदायूं। बिल्सी कस्बे में थाने से चंद कदम की दूूरी पर हुई मोबाइल शॉप में चोरी की घटना का एसपी देहात ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले बिल्सी के तीन युवकों को पकड़ा है। उनसे 37 मोबाइल, 40 चार्जर और 40 डाटा केबल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पांच मार्च की रात बिल्सी कस्बे में नकब लगाकर एक मोबाइल शॉप से चोरी हुई थी। दुकानदार राजा अंसारी ने करीब आठ लाख की चोरी बताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इसकी जांच के लिए सीओ संजय कुमार रेड्डी ने एक टीम तैयार की और उसके बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम दीननगर निवासी सोनू सागर उर्फ विकास बाबू, अंबियापुर निवासी ईशू सागर और साहबगंज निवासी संजीव बाबू के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को कस्बे के बदायूं स्टैंड से दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात अंजाम देना कबूल कर लिया। उसके बाद पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर 37 मोबाइल, 40 चार्जर और 40 डाटा केबल बरामद कर लीं। तलाशी में दो लोगों से चाकू भी बरामद हुए। एसपी देहात ने बताया कि दुकानदार ने 48 मोबाइल चोरी होना बताया था जिसमें से 37 बरामद हो गए हैं। बाकी मोबाइल कहां गए, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed