फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सेरहा में रंजिशन युवक के गोली मारी, हालत गंभीर

सेरहा में रंजिशन युवक के गोली मारी, हालत गंभीर

Tue, 27 Jun 2017 08:19 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
सेरहा में रंजिशन युवक के गोली मारी, हालत गंभीर
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव सेरहा में हमलावरों ने खेत पर काम करते वक्त युवक को गोली मार दी। गोली उसके कंधे में लगी। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

उघैती थाने के गांव सेरहा निवासी नंदराम (26) पुत्र धर्मपाल की गांव में ही रंजिश चल रही है। मंगलवार को नंदराम खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली नंदराम के बाएं कांधे पर लगी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के परिवार वालों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है। मामले में गांव के ही दम्मू, लखपत, मनोज, रामवीर, राजपाल और एक अज्ञात के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसओ वेद प्रकश गुप्ता ने बताया कि पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed