{"_id":"6acaaed2ab24a62f9e0c6965","slug":"the-wall-of-the-stairs-outside-the-mansion-of-queen-indrajit-kaur-of-jind-state-was-demolished-jind-news-c-199-1-sroh1009-161887-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर की कोठी के बाहर तोड़ी सीढ़ियों की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर की कोठी के बाहर तोड़ी सीढ़ियों की दीवार
विज्ञापन
10जेएनडी24: रानी इंद्रजीत की कोठी के बाहर सीढि़यों के पास गिराई गई जालीदार ग्रील की दीवार। संवा
- फोटो : samvad
जींद। जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर की कोठी के बाहर शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने सीढ़ियों की दीवार तोड़ दी। रात करीब 11 बजे शोर सुनकर रानी बाहर आईं तो मुख्य गेट के बाहर दीवार टूटी हुई मिली। घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। एहतियात के तौर पर पुलिस की गाड़ी रातभर कोठी के बाहर गश्त करती रही।
रानी इंद्रजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार रात वह कोठी के अंदर सो रही थीं और दरवाजे बंद थे। रात करीब 11 बजे अचानक शोर सुनाई दिया। बाहर आकर देखा तो मुख्य गेट के बाहर सीढ़ियों की दीवार टूटी हुई थी। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया लेकिन तब तक वहां कोई मौजूद नहीं था।
रानी ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि दीवार किसने तोड़ी, आरोपी कौन थे और वे किस वाहन से आए थे। उन्होंने कहा कि वह रविवार को कोठी पर हमला कर दीवार तोड़ने के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत देंगी।
विज्ञापन
जमीन विवाद में एक दिन पहले दर्ज हुई थी एफआईआर
शुक्रवार को ही जमीन विवाद को लेकर रानी इंद्रजीत कौर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। ऐसे में कोठी के बाहर दीवार तोड़े जाने की घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं। रानी इंद्रजीत कौर ने भी इस संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है कि यह घटना उन्हें डराने-धमकाने के उद्देश्य से की गई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
वर्जन
इस मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -मनीष सदर थाना प्रभारी जींद।