{"_id":"6acaaeca7aeca31dbe0421c2","slug":"youth-injured-in-kanpur-road-accident-dies-angry-crowd-blocks-the-road-agra-news-c-25-1-agr1008-1182878-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कानपुर में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कानपुर में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Sun, 11 Oct 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
लोगों को समझते ए पी सी शमशाबाद राजीव रंजन
- फोटो : samvad
शमसाबाद। कानपुर के पास ट्रक एवं डंपर की टक्कर में शमसाबाद के गांव चितौरा निवासी हरेंद्र (40) घायल हो गए थे। उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव जैसे ही गांव पहुंचा तो ग्रामीणों में रोष फैल गया। ट्रक मालिक पर इलाज नहीं कराने का आरोप लगाते हुए लोगों ने शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर जारौली टीले के पास शव रखकर जाम लगा दिया। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन और पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभावित मदद का भरोसा दिलाकर शांत कराया।
ग्रामीणों के जाम लगाने से करीब 2 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। शमसाबाद के मोहल्ला टोला निवासी शकील के ट्रक पर हरेंद्र निवासी ग्राम चितौरा परिचालक था। चार दिन पहले वह ट्रक के साथ कहीं गया था। कानपुर के पास ट्रक डंपर से टकरा गया। मृतक के भाई कमल सिंह का आरोप है कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत होने पर भी मौके पर पहुंचे ट्रक मालिक ने उसका इलाज नहीं कराया उसे किसी वाहन में बैठाकर घर भेज दिया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। जब वह घर पहुंचा तो उसकी हालत ज्यादा खराब थी। परिजन उसे आगरा के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया कि मृतक के तीन बच्चे तब्बू (7), सौम्या (5) और चिंटू (3) हैं। पत्नी रेखा का आरोप है कि ट्रक मालिक पर उनके मजदूरी के पैसे बकाया है। काफी मांगने पर वह टालमटोल करता रहता है। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन ने बताया है कि घटना कानपुर के पास की है। फिर भी तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।