फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नजदीकि लोगों ने कि थी विनोद की हत्या

नजदीकि लोगों ने कि थी विनोद की हत्या

Sun, 20 Aug 2017 10:03 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
नजदीकि लोगों ने कि थी विनोद की हत्या
बदायूं। छोटे सरकार के पीछे कुरुउ रोड पर 26 जुलाई को मिला शव सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनोद का था। पुलिस की लापरवाही के कारण अब तक जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। जबकि मृतक का परिवार थाने के लगातार चक्कर लगा रहा है। शनिवार को सीओ सिटी कार्यालय पहुंची बहन और मां ने मृतक की पत्नी और उसके दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। सीओ सीटी वीरेंद्र सिंह यादव मामले की जांच स्वयं करेंगे। शहर कोतवाली क्षेत्र के सैयदगंज निवासी विनोद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव छोटी जियारत के पास पड़ा मिला था। बहन अनु ने बताया कि मृतक विनोद की बेटी ने अपनी मर्जी से शादी की थी। इससे विनोद नाराज था। बेटी के अपने घर आने पर पाबंदी लगा रखी थी। इसको लेकर विनोद का पत्नी से विवाद होता था। आरोप है कि इसी के चलते विनोद की हत्या कर दी।
विज्ञापन

घटना के चार दिन बाद अनु ने अपने एक रिश्तेदार के मोबाइल में विनोद की लाश का फोटो देखा तब उसे हत्या किए जाने का पता चला। तुरंत अनु अपनी मां सावित्री के साथ कोतवाली पहुंची तो तत्कालीन कोतवाल भरत सिंह ने जांच की बात कहकर पीड़ित को थाने से भगा दिया। पिछले 20 दिन से परिवार थाने के लगातार चक्कर लगा रहे है, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed