फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अलीगंज में बदमाशों ने फिर की फायरिंग, बढ़ी दहशत

अलीगंज में बदमाशों ने फिर की फायरिंग, बढ़ी दहशत

Fri, 25 Jan 2019 01:06 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज में बदमाशों ने फिर की फायरिंग, बढ़ी दहशत
मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगंज में एक बार फिर बदमाशों ने धावा बोल दिया और ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक बदमाश गांव से फरार हो गए।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब नौ बजे ग्राम निवासी राजू चौहान और उनका भतीजा नीरज चौहान शौच को जा रहे थे। दोनों चाचा भतीजे एक खेत की ओर बढ़े कि तभी कुछ बदमाश दिखाई दिए। उन्होंने टार्च जलाई तभी बदमाशों ने सीधे उनके ऊपर फायरिंग कर दी। इसमें चाचा- भतीजे बाल- बाल बच गए और उल्टे पांव गांव की ओर भाग खड़े हुए। उसके बाद शोर मचाया। इस पर गांव वालों ने भी हल्ला कर दिया। कुछ ही देर में दर्जनों ग्रामीण एकत्र होकर आ गए और उन्होंने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। करीब 24-25 राउंड गोलियां चली। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। उसी समय ग्रामीणों ने थाना पुलिस को भी फोन कर दिया, जिस पर एसओ प्रदीप यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बदमाशों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इस घटना से अलीगंज में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

---------------------
लगातार गांव में फायरिंग की सूचना मिल रही है। ऐसे में हमने एक दरोगा को गांव में लगा दिया है। वह रोजाना गांव जाएंगे और पूरा गांव चेक करेंगे। जरूरत पड़ेगी तो और पुलिस लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप यादव, एसओ मुजरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed