फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ...तो क्या किसी अपने ने घोंट दिया कासिम का गला

...तो क्या किसी अपने ने ही घोंट दिया कासिम का गला

Tue, 26 Mar 2019 09:23 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Mar 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
...तो क्या किसी अपने ने घोंट दिया कासिम का गला
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम मुगर्रा में हुई कासिम की मौत को या तो उसके अपने उलझाने की कोशिश कर रहे हैं या फिर पुलिस कार्रवाई से उन्हें बचाना चाह रही है। युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार वालों के बयान कहानी में झोल पैदा कर रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

ग्राम मुगर्रा निवासी कासिम पुत्र शब्बीर का शव शनिवार रात उसी के घर के शौचालय में पड़ा मिला था। उसका भाई हाशिम भाई की पत्नी पर हत्या का आरोप लगा रहा था, जबकि कासिम की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि उसके पति के पेट में कीड़े हो गए थे। वह शौचालय में गए थे, फिर वहीं उसकी मौत हो गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट पत्नी के बयान के बिल्कुल विपरीत निकली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कासिम की गला दबाकर हत्या बताई गई। उसके शरीर और गले पर चोटों के निशान भी मिले। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को शुरुआत से ही गंभीरता से नहीं लिया। पहले तो पुलिस ने कासिम की मौत को हत्या नहीं माना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बावजूद पुलिस इस पर पर्दा डालने का प्रयास करती रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक और बात साफ हुई कि युवक ने उस रात कुछ नहीं खाया था। उसके पेट से दवा के अंश तक नहीं मिले। ऐसे में उसकी पत्नी ने कहानी क्यों सुनाई और वह कासिम के शव का पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराना चाहती थी, ऐसे कई सवालों को पुलिस जानबूझकर नजरंदाज कर रही है।
विज्ञापन


कासिम के मामले की जांच शुरू करा दी गई है। कासिम की पत्नी ने जो दवा पीना बताया था, उसकी शीशी मांगी गई है। लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आकाश कुमार, विवेचक, थाना फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed