फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एमएफ हाईवे पर ट्रक लुटने का हड़कंप

एमएफ हाईवे पर ट्रक लुटने का हड़कंप

Tue, 02 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
एमएफ हाईवे पर ट्रक लुटने का हड़कंप
एमएफ हाईवे पर ट्रक लुटने से हड़कंप, पुलिस का इनकार
विज्ञापन

दूसरे चालक ने पुलिस को दी सूचना, ट्रक का नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
सिलहरी (बदायूं)। सोमवार रात एमएफ हाईवे पर ट्रक लुटने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक की तलाश शुरू कर दी परंतु मंगलवार शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
दरअसल करनाल से चावल भरकर एक ट्रक बरेली के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में यह ट्रक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम सिलहरी के पास स्थित गुरुनानक ढाबे पर रुका। वहां एक चालक ने खाना खाया। दूसरा चालक बदायूं का निवासी था। वह ट्रक ढाबे पर छोड़कर शाम के समय अपने घर चला गया। इधर, ढाबे पर रुका चालक उसका रात करीब तीन बजे तक इंतजार करता रहा। उसके बाद वह ट्रक लेकर चला गया। इधर, दूसरा चालक अपने घर से ढाबे पर पहुंचा तो वहां ट्रक नहीं था। उसने चालक को इधर-उधर तलाश किया। परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। इस पर चालक ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत कंट्रोल रूम के लिए ट्रक लुटने की सूचना दी, जिससे हाईवे के सभी थानों की पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने ट्रक को काफी तलाश किया परंतु मंगलवार शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में चालक ने भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है और न ही ट्रक का कुछ पता चला है।
विज्ञापन

वर्जन-
इस संबंध में मेरे पास कोई सूचना नहीं आई है और न ही किसी ने तहरीर दी है। एमएफ हाईवे से ट्रक नहीं लुटा है। वह दो चालकों के आपस का मामला बताया जा रहा है। ट्रक लुटने की हमारे पास कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार, इंस्पेक्टर सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed