फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two hawala businessmen held alongwith Nigerian

नाइजीरियन समेत दो हवाला कारोबारी गिरफ्तार

Mon, 07 May 2018 06:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Mon, 07 May 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
Two hawala businessmen held alongwith Nigerian
arrest
बिसौली पुलिस ने हवाला कारोबार करने के आरोप में एक नाइजीरियन समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। इस गैंग के दो सदस्य बिसौली इलाके के गांव सादिकपुर के रहने वाले हैं, जिनकी पुलिस को तलाश है। पकड़े गए जालसाजों के पास से आईटेन कार, मोबाइल, कई फर्जी आईडी, पासपोर्ट आदि बरामद हुए हैं। इस गैंग का नेटवर्क दिल्ली और यूपी से लेकर विदेशों तक फैला है।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि शनिवार रात करीब ढाई बजे बिसौली एसओ अश्वनी कुमार व एसआई धर्मेंद्र सिंह टीम के साथ दबतोरी मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां एक आईटेन कार पहुंची, जिसमें चार लोग सवार थे। पुलिस के रोकते ही दो युवक कार से उतरकर खेतों की ओर भाग गए। बाकी दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर कार से एक लैपटॉप, आठ मोबाइल, चार पासपोर्ट, पांच चेकबुक, 10 फर्जी पेनकार्ड, तीन फर्जी आधार कार्ड, चार एटीएम कार्ड, एक प्रेस लिखा आई कार्ड और 25160 रुपये बरामद हुए। पकड़ा गया एक युवक नाइजीरिया में स्टेट डेल्टा का रहने वाला है, उसने अपना नाम जैम्स ली पुत्र वोकारो बताया। दूसरा युवक गुलफाम पुत्र सरदार नबी ग्राम संग्रामपुर थाना बिसौली का है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने फरार साथियों के नाम शानू उर्फ नाजिम पुत्र आसिफ और सारिक नबी पुत्र अब्दुल साजिद निवासी ग्राम साजिदपुर थाना बिसौली बताए। एसएसपी ने बताया कि इस गैंग के सदस्य ऑनलाइन ठगी करते हैं। ये 10 से 15 लाख की लॉटरी निकलने का मैसेज लोगों के मोबाइल पर भेजते हैं। कोई लालच में पड़कर इनके झांसे में आ जाता है तो उससे अपने एकाउंट में टैक्स के बहाने 20 से 25 हजार रुपये जमा करा लेते हैं। एसएसपी ने बताया कि गैंग के फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed