फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   5 injured in road accident

सड़क हादसों में पांच शिवभक्त घायल

Tue, 17 Feb 2015 11:39 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Tue, 17 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
5 injured in road accident
कछला से जल भरकर दो बाइक से आ रहे पांच शिवभक्त अलग-अलग हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में एक युवक ही हालत गंभीर है। एक गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला तिराहे के पास हुआ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सोई निवासी 22 वर्षीय तेंजेद्र, सुधीर कुमार (21) और सूबेदार (26) बाइक से कछला गंगा घाट पहुंचे। जल भरकर लौटते में कछला तिराहे के पास राहगीर को बचाने की कोशिश में तेजेंद्र बाइक पर नियंत्रण खो बैठा जिससे गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीनों युवक घायल हो गए। तेजेंद्र का सिर फट गया है। सभी को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

वहां तेजेंद्र की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि सूबेदार और सुधीर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया गया।
इसके अलावा तड़के घंटाघर चौराहे पर बाइक सवार कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर निवासी सुरजीत (20) और वीरेंद्र (18) को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गंगा स्नान करके लौट रहे थे। वीरेंद्र और सुरजीत को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed