फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   45 lakh jewels missing from former locker's wife locker

पूर्व विधायक की पत्नी के लॉकर से 45 लाख के जेवर गायब

Thu, 18 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बिसौली (बदायूं)। 
अमर उजाला ब्यूरो       बिसौली (बदायूं)।  Updated Thu, 18 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
45 lakh jewels missing from former locker's wife locker
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एसबीआई मेन ब्रांच बिसौली में है कुन्ना बाबू की पत्नी का लॉकर      
विज्ञापन

करीब एक साल बाद लॉकर देखने पहुंची थीं शकुंतला अग्रवाल    

 
पूर्व विधायक स्वर्गीय योगेंद्र कुमार गर्ग उर्फ कुन्नू बाबू की पत्नी शकुंतला अग्रवाल के बैंक लॉकर से करीब 45 लाख रुपये के जेवर गायब हो गए हैं। गुरुवार को जब वह बैंक में लॉकर देखने पहुंची तो उन्हें इस बारे में पता लगा। बैंक मैनेजर को सूचना दी तो खलबली मच गई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिसौली में आसफपुर रोड पर रहने वाले पूर्व विधायक योगेंद्र कुमार गर्ग उर्फ कुन्नू बाबू का निधन हो चुका है। वह बिसौली के विधायक रहे। इनके पिता ब्रजबल्लभ भी जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक रह चुके थे। कुन्नू बाबू की पत्नी शकुंतला अग्रवाल का लॉकर बिसौली की भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में है। अंतिम बार उन्होंने अपना लॉकर 15 जून 2016 को ऑपरेट किया था। इसके बाद वह गुरुवार को लॉकर देखने गईं। शकुंतला अग्रवाल के मुताबिक लॉकर में करीब 45 लाख रुपये के जेवर थे। गुरुवार को जब उन्होंने लॉकर देखा तो इससे जेवर साफ थे। इस बारे में उन्होंने शाखा प्रबंधक एनबी सिंह को जानकारी दी। लॉकर से करीब 45 लाख रुपये के जेवर गायब होने की खबर से बैंक में हड़कंप मच गया। शकुंतला अग्रवाल को जब जेवर के बारे में कुछ पता नहीं लगा तो उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस के साथ ही बैंक ने भी इस संबंध में जांच शुरू कराई है। जेवर कहां गए? यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

   
शाखा प्रबंधक बोले, बैंक का कोई रोल नहीं      
बिसौली। एसबीआई के शाखा प्रबंधक एनबी सिंह का पूरे मामले में कहना है कि लॉकर में क्या रखा है। इसको लेकर बैंक का कोई रोल नहीं होता। जिस व्यक्ति के नाम पर लॉकर आवंटित होता है वही उसको ऑपरेट कर सकता है। शकुंतला अग्रवाल का लॉकर इससे पहले 15 जून 2016 को ऑपरेट किया गया था। यह उन्होंने खुद किया था। गुरुवार को भी देखा गया लॉकर में लॉक लगा हुआ था। एक लॉक शकुंतला अग्रवाल ने खुद अपना लगा रखा था। वह लॉक भी लगा हुआ पाया गया था। फिर भी मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बैंक के लॉकर से जेवर चोरी की तहरीर मिली है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करेंगे। विवेचना में जो सामने आएगा, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
-प्रमोद कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed