फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   34 thousand take off by asking ATM number and password

एटीएम का नंबर और पासवर्ड पूछकर 34 हजार उड़ा ले गए

Mon, 26 Jun 2017 11:33 PM IST
दहगवां।
दहगवां। Updated Mon, 26 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
34 thousand take off by asking ATM number and password
एटीएम
जिले में लगातार बढ़ रहीं साइबर क्राइम की वारदातें            
विज्ञापन

जिले में साइबर क्राइम की वारदात में लगातार इजाफा हो रहा है। मोबाइल पर झांसा देकर एटीएम का पासवर्ड और नंबर पूछकर बैंक एकाउंट से 34 हजार रुपये साफ करने का एक और मामला सामने आया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।            

जरीफनगर थाने के गांव दूधवां निवासी सूबेदार गांव में ही डेयरी का कारोबार करता है। उसका बैंक एकाउंट पीएनबी सहसवान में है। रविवार दोपहर सूबेदार के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने पीएनबी की लखनऊ स्थित हेड ब्रांच का अधिकारी बताया। सूबेदार से कहा कि उसका एटीएम बंद कर दिया गया है। एटीएम फिर से चालू कराने के लिए उसे पासवर्ड और एटीएम का नंबर बताना होगा। इसके कुछ देर बाद एक और फोन आया। इस बार फोन करने वाले ने खुद को पीएनबी की मुंबई हेड ब्रांच से बोलने की बात कही। सूबेदार ने झांसे में आकर अपने एटीएम का पासवर्ड और 16 डिजिट का नंबर फोन करने वाले को बता दिया। इसके कुछ देर के बाद सूबेदार के खाते से 34 हजार रुपये साफ हो गए। उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो वह दंग रह गया। सूबेदार अब झांसा देकर रुपये उड़ाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed