फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मटन शॉप पर बिक रहा था गोमांस, जब्त किया 18-30-39

मटन शॉप पर बिक रहा था गोमांस, जब्त किया 18-30-39

Mon, 05 Mar 2018 05:17 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
मटन शॉप पर बिक रहा था गोमांस, जब्त किया 18-30-39
crime
मटन शॉप पर बिक रहा
विज्ञापन

था गोमांस, जब्त किया
मीट के लाइसेंस की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा
बिनावर में गोमांस समेत दो पकड़े, नेता को पुलिस ने बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
जिले में सख्ती के बावजूद गोमांस का अवैध धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कादरचौक और बिनावर में गोमांस बरामद किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है।
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव बरी समसपुर निवासी बजरुदीन, सलामत और फकीरा गोवंशीय पशुओं को काटकर मांस बेचने का काम करते हैं। गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा कमल सिंह ने पशु तस्कर दो सगे भाइयों वजरुदीन व सलामत को दस किलो गोवंशीय पशु के मांस समेत गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनका साथी फकीरा मौके से फरार हो गया। यह तीनों प्लास्टिक की एक बाल्टी में मांस लेकर बेचने जा रहे थे। एसओ संजय राय ने बताया कि तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर दो तस्करों को जेल भेज दिया गया है। तीसरे तस्कर फकीरा की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। कुछ ग्रामीणों की मानें तो पुलिस ने एक नेता को इस कार्रवाई से साफ बचा दिया है। गांव में चर्चा का विषय है कि नेता के घर कार्यक्रम में यह मांस मंगाया गया था। पुलिस ने मांस भी उसी के घर से बरामद किया पर कार्रवाई से नेता को बचा दिया।
विज्ञापन

कादरचौक। क्षेत्र के गांव रमजानपुर में नसरुद्दीन की मटन की लाइसेंसी दुकान है। उसकी आड़ में गोवंशीय पशुओं का मांस बेचा जा रहा था। सूचना पर थाना पुलिस ने छापा मारा तो फ्रीजर के नीचे 52 किलो गोमांस दबा मिला। कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक नसरूद्दीन मौके से भाग गया। वहां पशु काटने के औजार भी मिले। काफी दिनों से यह धंधा चल रहा था। गांव के पास खेतों में अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं को काटा जाता था। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दुकान को सील कर दिया गया है। लाइसेंस निरस्त कराने को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed