{"_id":"5a9be4f34f1c1b2d068b9acb","slug":"31520166131-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में मां ने प्रेमी संग की थी बेटी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों में मां ने प्रेमी संग की थी बेटी की हत्या
Updated Mon, 05 Mar 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंधों में मां ने प्रेमी
संग की थी बेटी की हत्या
मूसाझाग में किशोरी की हत्या का राज खुला
मां और प्रेमी को जेल भेजा, हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। रविवार को मूसाझाग थाने के गांव रायपुर में हुई आठवीं की छात्रा की हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस ने लड़की की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि लड़की की गांव के ही एक युवक से दोस्ती थी। वह अपनी मां के अवैध संबंधों में भी बाधक बन रही थी। इसीलिए महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
रायपुर निवासी रविंद्र पटेल की चौदह साल की बेटी पुष्पा 21 फरवरी की शाम गायब हो गई थी। रविंद्र ने पूछा तो उनकी पत्नी मीरा ने बताया कि पुष्पा होली पर फूल चढ़ाने गई है। रविंद्र ने उसकी काफी तलाश की। दूसरे दिन गुमशुदगी दर्ज कराई। मूसाझाग पुलिस ने 23 फरवरी को अज्ञात में अपहरण की रिपोर्ट तरमीम कर ली। 27 फरवरी की सुबह पड़ौलिया गांव निवासी गयाराम के गेहूं के खेत में पुष्पा का सड़ा हुआ शव मिला। सूचना पर एसएसपी चंद्रप्रकाश भी पहुंच गए। उन्हें आशंका थी कि किसी ने रेप की कोशिश में किशोरी को मारा होगा पर पोस्टमार्टम में रेप की बात साबित नहीं हुई। हत्या भी गला दबाने की बजाय मारपीट से होने की पुष्टि हुई। पुष्पा की सीधी ओर की पसलियां टूटकर लीवर में घुस गई थीं। इसके बाद से पुलिस की जांच का नजरिया बदल गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लड़कों को पकड़ा था। इनसे क्लू जुटाकर पुष्पा की मां मीरा और उसके पड़ोसी महेंद्र को पकड़ लिया। रविवार को इन्हें एसएसपी चंद्रप्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत के बाद कोर्ट भेजा और वहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। एसएसपी के सामने मीरा ने बताया कि पुष्पा की गांव के ही एक लड़के से दोस्ती थी। यह बाद उसे अच्छी नहीं लगती थी। वहीं उसके भी पड़ोसी महेंद्र से अवैध संबंध थे। पति और बेटे बाहर चले जाते तो महेंद्र घर में आ जाता था। पुष्पा समझदार हो गई थी और वह इसका विरोध करती थी। उस शाम भी पुष्पा ने उन लोगों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उन्हें डर था कि वह अपने पिता से यह बात न कह दे। पहले मीरा ने उसे घर में रखे डंडे से पीटना शुरू किया और बाद में महेंद्र ने उसी डंडे से जमकर पीटा। वह मरणासन्न हालत में आ गई तो महेंद्र उसे उठा ले गया और गन्ने के खेत में डाल आया। वहीं उसकी मौत हो गई। पांच दिन बाद महेंद्र और मीरा रात में फिर उस खेत में शव देखने गए। उन्होंने देखा कि खेत में गन्ना काटने का काम शुरू हो गया है। तब वहां से शव उठाकर गेहूं के खेत में डाल आए। सुबह यह शव लोगों ने देखा। मीरा अपने किए पर पछता रही थी। पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी के अलावा एसपी सिटी कमलकिशोर, सीओ उझानी भूषण वर्मा और सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह शामिल थे।
0000000
डॉग स्कवॉयड ने आसान की राह
शव मिलने के अगले दिन बरेली पीएसी से आई डॉग स्कवॉयड टीम ने घटना के खुलासे में बड़ी मदद की। इस बात को एसएसपी ने भी माना। उस दिन कुत्ते सबसे पहले गांव से घटनास्थल पर गए और फिर लौटकर सीधी मृतका पुष्पा के घर में घुस गई। कुत्ता पड़ोस में ही रहने वाले अविवाहित महेंद्र के घर का भी चक्कर काट आया। इससे पुलिस का संदेह पक्का हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों से पूछताछ और घर के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर पुख्ता साक्ष्य जुटाए गए।