{"_id":"594149414f1c1b6d178b460a","slug":"31497450817-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर चालक को बेहोश कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर चालक को बेहोश कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी
Updated Wed, 14 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं।
दो लोगों ने ट्रैक्टर के चालक को बेहोश करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को लूट लिया। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि चालक की हालत में सुधार होने के बाद तहरीर दी जाएगी। वारदात दिनदहाड़े उझानी कोतवाली क्षेत्र में हुई। फिलहाल चालक की हालत सामान्य बताई जा रही है। बिनावर थाने के गांव कुतुबपुरथरा के फारुख की ससुराल थाना क्षेत्र के ही गांव चंदन नगर खरैर में है। फारुख का ट्रैक्टर-ट्रॉली उसका साला आसिफ चलाता है। बुधवार को आसिफ बालू लेने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कछला घाट के लिए चला था। रास्ते में दो लोग उसके ट्रैक्टर पर कछला तक चलने की बात कहकर बैठ गए। इसके बाद रियोनाई गांव के पास आसिफ को नशा सुंघा दिया। कुछ ही देर के बाद आसिफ बेहोश हो गया। दोनों ने आसिफ को हाथ-पांव बांधकर झाड़ियों में डाल दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर ले गए। राहगीरों ने आसिफ को देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल आसिफ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फारुख का कहना है कि वह तहरीर लेकर उझानी कोतवाली गया था। वहां पुलिस ने आसिफ को साथ लाने की बात कही। आसिफ के ठीक होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी जाएगी। उसने यह भी बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कोई लोन नहीं है। -------
गले नहीं उतर रही दिनदहाड़े हाईवे पर वारदात
बदायूं। जिला अस्पताल में भर्ती आसिफ के मुताबिक वारदात दोपहर करीब एक बजे हुई। गौर करने वाली बात यह है कि बरेली-मथुरा हाईवे पर काफी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में दिनदहाड़े चालक को बेहोश करके ट्रैक्टर-ट्रॉली को किसी तरह लूट लिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने के बाद आसिफ को बांध कर झाड़ियों में भी डाल दिया, यह बात पुलिस के गले भी नहीं उतर रही है। यह भी सवाल है कि इस दौरान यहां से कोई वाहन भी नहीं गुजरा और बदमाश अपना काम कर गए।