फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   28 tunnel filled with sand

बालू से भरे 28 डनलप पकड़े

Mon, 15 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ककराला (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो ककराला (बदायूं)। Updated Mon, 15 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
उसहैत के अटैना घाट से खनन कर लाया जा रहा था बालू
विज्ञापन

उसहैत में बड़े पैमाने पर चल रहा बालू का अवैध खनन    
        
उसहैत थाना क्षेत्र में अटैना घाट पर हो रहे बड़े पैमाने पर बालू के अवैध खनन का सोमवार को पर्दाफाश हो गया। अलापुर थाने की ककराला चौकी पुलिस ने अवैध खनन कर ले जाए जा रहे बालू से भरे 28 डनलप पकड़े। इन सभी में अटैना घाट से अवैध खनन कर बालू भरा गया था।   सोमवार को ककराला चौकी इंचार्ज राजीव राठी को सूचना मिली कि उसहैत की ओर से अवैध खनन कर बालू भरकर बड़े संख्या में डनलप अलापुर की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान अवैध खनन कर बालू ले जा रहे 28 डनलप को पुलिस ने पकड़ लिया। डनलप ले जा रहे लोगों ने पूछताछ में बताया कि वह यह बालू उसहैत के अटैना घाट से ला रहे थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। अवैध खनन कर ले जाए जा रहे बालू से भरे डनलप भी जब्त कर लिए गए हैं।              
       
उसहैत पुलिस पर उठने लगे सवाल             
बदायूं। उहसैत के अटैना घाट से बदायूं के साथ फर्रुखाबाद की भी सीमा लगती है। लोगों का कहना है कि दोनों जिलों के माफिया यहां गंगा तट पर पुलिस की सांठगांठ से अवैध खनन करते हैं। खनन माफिया ने डनलप का इस्तेमाल कर नया तरीका अपना दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि शासन की सख्ती के बाद भी हो रहे अवैध खनन को उसहैत पुलिस का संरक्षण हासिल है।       
विज्ञापन

       
अवैध खनन पर नहीं लग रही सख्ती से रोक             
बदायूं। पुलिस और प्रशासन भले ही कोई दावे कर रहे हों, लेकिन जिले में अवैध खनन पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। उसहैत का मामला सामने आने के बाद साफ हो गया है कि पुलिस भी खनन के गोरखधंधे में शामिल है। गौर करने वाली बात यह है कि उसहैत से लेकर ककराला तक बालू भरे 28 डनलप आ गए और उसहैत पुलिस को खबर तक नहीं लगी। अगर अलापुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई न की होती तो यह डनलप यहां से आसानी से निकल जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed