फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   16 साल पहले मृत व्यक्ति की जमीन पर 6.90 लाख की करा ली केसीसी

16 साल पहले मृत व्यक्ति की जमीन पर 6.90 लाख की करा ली केसीसी

Sat, 13 Apr 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
16 साल पहले मृत व्यक्ति की जमीन पर 6.90 लाख की करा ली केसीसी
दातागंज (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव मुडा में 16 साल पहले मृत व्यक्ति की जमीन पर दूसरे गांव के व्यक्ति ने फर्जी तरीके से 6.90 लाख की बैंक से केसीसी करा ली। जब पीड़ित परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें खलबली मच गई। वह गांव वालों के साथ जाकर तहसीलदार से मिले और पूरी स्थिति से अवगत कराया। मामला खुलने के बाद आरोपी व्यक्ति अपने गांव से फरार हो गया है।
विज्ञापन

गांव मुडा निवासी प्रदीप पुत्र नन्हू ने शुक्रवार शाम अधिकारियों को अवगत कराया कि उसके ताऊ राजाराम पुत्र धुना की मृत्यु 15 नवंबर 2002 को हो चुकी है। उनके नाम पर 0.180 हेक्टेयर जमीन है। इसी जमीन पर गांव कुनिया रायपुर में रह रहे एक व्यक्ति ने एक बैंक से 27 फरवरी को 6.90 लाख की केसीसी बनवा ली। बताया कि उन्हें हाल ही मेें इसकी जानकारी हुई। ताऊ की मृत्यु के बाद जमीन का वारिसान नहीं कराया था। प्रदीप ने कहा कि आरोपी व्यक्ति के बारे में भी उन्होंने पता लगाया तो पता चला कि वह गांव हर्रेनगला के मजरा मेड़ा का रहने वाला है। दो साल पहले ही वह कुनिया रायपुर में आया है। फर्जी तरीके से केसीसी बनवाने का खुलासा होने के बाद से वह गांव से फरार हो गया है। बैंक प्रबंधक प्रशांत वर्मा से बात की गई तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


यूं तो यह मामला बैंक से संबंधित है, लेकिन यदि एसडीएम हमें जांच सौंपते हैं तो पूरे मामले की जांच कराएंगे और लेखपाल से रिपोर्ट तलब करेंगे।
- रवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार दातागंज

राजाराम पुत्र धुना की मृत्यु के विषय में लिखित तौर पर तहसील को दिया है। उनकी मृत्यु को 16 साल हो चुके हैं। केसीसी फर्जी तरीके से बनवा ली गई है।
- विनय कुमार, प्रधान मुडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed