फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों ने किया अंतिम संस्कार

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों ने किया अंतिम संस्कार

Wed, 13 Mar 2019 07:46 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों ने किया अंतिम संस्कार
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम उझौली में मंगलवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों ने चुपचाप शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस पर मायका पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरेली जिले में फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवादावन निवासी पूरनलाल का आरोप है कि करीब पांच साल पहले उनकी भतीजी ज्ञान देवी (22) की शादी ग्राम उझौली निवासी दिनेश के साथ हुई थी। मंगलवार रात ससुराल वालों ने ज्ञान देवी की हत्या कर दी और उसके शव का चुपचाप बगैर किसी को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह लोगों की सूचना पर पूरनलाल और उनके परिवार वाले उझौली पहुंच गए, जहां ज्ञान देवी के ससुराल वाले गांव से फरार हो चुके थे। पूरन लाल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसने विवाहिता के पति दिनेश समेत सास और ससुर पर ज्ञान देवी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। देर शाम तक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। विवाहिता का एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन


महिला की हत्या के आरोप में तहरीर आई है। लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दिनेश ज्ञान देवी के साथ आए दिन मारपीट करता था। अभी जांच की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरज कुमार सोलंकी, इंस्पेक्टर बिनावर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed