{"_id":"5c49d6b1bdec224e4507e148","slug":"21548342961-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल को साथ ले गई हरियाणा पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल को साथ ले गई हरियाणा पुलिस
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। आसफपुर रेलवे स्टेशन से पकड़े जाने के बाद पुलिस चौकी में कलाई की नस काटने वाले प्रेमी और उसकी प्रेमिका को देर रात हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई, परंतु प्रेमी की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर होमगार्ड सक्रिय न होता तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह आसफपुर रेलवे स्टेशन से प्रेमी युगल को पकड़ा था। उसके बाद चौकी लाकर प्रेमी से पूछताछ के नाम पर पिटाई की गई। युवक को मारपीट कर इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने चौकी की रसोई में रखे चाकू से अपनी कलाई की नस काट ली। अगर उस वक्त होमगार्ड नहीं आता तो शायद युवक कुछ भी कर सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चौकी इंचार्ज ने इस पर होमगार्ड को लताड़ भी लगाई थी। उसके बाद युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर मरहम पट्टी कराई गई। पुलिस ने उसी समय जानकारी जुटाने के बाद हरियाणा पुलिस को सूचना दे दी थी, जो देर रात चौकी पहुंची। उसके बाद प्रेमी प्रेमिका को अपने साथ हरियाणा ले गई।
-------------------------
महिला पुलिस नहीं बुलाई, पास में बैठाई गांव की महिला
आसफपुर चौकी पुलिस की एक और लापरवाही सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो प्रेमिका के साथ एक महिला पुलिस कर्मी को होना चाहिए था, परंतु पुलिस ने गांव की एक महिला को बुलाकर युवती के पास बैठा दिया। उस दौरान महिला पुलिस कर्मी को बुलाने की जरूरत नहीं समझी।