फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बदायूं के युवक ने दिल्ली में लगाई फांसी

बदायूं के युवक ने दिल्ली में लगाई फांसी

Fri, 21 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बदायूं के युवक ने दिल्ली में लगाई फांसी
सिलहरी (बदायूं)। भरकुईया गांव के एक युवक ने दिल्ली में फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले दिल्ली पहुंच गए। वहीं युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ। देर रात परिवार वाले शव को लेकर गांव लौटे।
विज्ञापन

करीब 18 वर्षीय अजय पटेल पुत्र दुर्विजय सिंह पटेल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम भरकुईया निवासी था। अजय पटेल वर्तमान में दिल्ली के शास्त्री नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार रात अजय ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दस बजे तक उसका कमरा नहीं खुला तो आस-पास के किराएदारों ने आवाज लगाई। इसके बावजूद कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुंडा तोड़कर दरवाजा खोला। उसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, अजय की मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिवार वाले उसी समय दिल्ली रवाना हो गए थे। गुरुवार देर रात वह शव को लेकर गांव लौटे। शुक्रवार सुबह उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed