फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

Mon, 16 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप
फोटो-22
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप
दंपति के बीच आठ माह से चल रहा विवाद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। ननिहाल में मासूम बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस पर पिता ने पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उसकी सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है परंतु उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। यहां बता दें विवाहिता आठ माह से मायके में रह रही थी।

कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम ककोड़ा निवासी सरिता की वर्ष 2008 में मूसाझाग के एविया निवासी जगवीर के साथ शादी हुई थी। सरिता के दो बेटे हैं, जिनमें आठ वर्षीय अंशु और तीन वर्षीय देव है। करीब आठ माह पूर्व सरिता गृह क्लेश के चलते अपने छोटे बेटे को लेकर मायके चली गई थी। तभी जगवीर ने कोर्ट में तलाक का मुकदमा डाल दिया था। सरिता के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। सरिता भी बेटे को लेकर दिल्ली चली गई। शनिवार रात करीब दो बजे देव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरिता ने इसकी सूचना पति को दी और शव को लेकर ककोड़ा के लिए रवाना हो गई। इधर, रविवार सुबह जगवीर अपने परिवार वालों के साथ कादरचौक थाने पहुंच गया। उसने पत्नी पर बेटे की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने से पहले सरिता के गांव लौटने पर बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सरिता का कहना है कि उसके बेटे को काफी तेज बुखार आया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed